सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father and son sleeping in the house were shot through the window

Sitapur News: घर में सो रहे पिता-पुत्र को खिड़की से मारी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Father and son sleeping in the house were shot through the window
सदरपुर में गोली लगने से घायल सुनील और मौके पर छानबीन करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के तुरनी गांव में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे पिता-पुत्र को खिड़की से गोली मार दी। दोनों घायलों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Trending Videos

गांव अंगेठवा के पुरवा तुरनी निवासी सुनील कुमार मौर्य (30) के अनुसार वह अपने तीन वर्षीय बेटे अभय के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। पास ही उनके ससुर बिलौली बाजार निवासी रामलखन तखत पर लेटे थे। रविवार देर रात करीब तीन बजे किसी ने खिड़की से गोली चला दी। गोली के छर्रे सुनील कुमार के गर्दन, हाथ और पैर में लगे। पास में सो रहे मासूम अभय के पैर में भी गोली लगी है। फायरिंग की आवाज व सुनील के चीखने पर परिवार के लोगों के साथ ही गांव वाले भी आ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी बिसवां पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गांव में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि वारदात किसने और किस वजह से अंजाम दी? ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित के ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
काट दी गई थी घर की बिजली
सुनील के भाई किशोरीलाल ने बताया कि घटना से पहले हमलावर ने घर की बिजली काट दी थी। सुबह के समय पता चला कि पांडे बाबा मंदिर के पास केबल काटा गया है। ऐसे में सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश ने बताया कि एक फायर किया गया है, जिससे पिता-पुत्र जख्मी हुए हैं। दोनों की हालत फिलहाल सामान्य है। कई बिंदुओं पर जांच जारी है। खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

सदरपुर में गोली लगने से घायल सुनील और मौके पर छानबीन करती पुलिस। संवाद

सदरपुर में गोली लगने से घायल सुनील और मौके पर छानबीन करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed