{"_id":"6a81ff8af35b40e8770092f4","slug":"fir-registered-against-the-ration-dealer-sitapur-news-c-102-1-slko1052-162157-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कोटेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कोटेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर। नगर के उचित दर विक्रेता मोहम्मद वारिस के विरुद्ध शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूर्व में मोहम्मद वारिस के विरुद्ध तमाम राशन कार्ड धारकों ने दुकान बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
कार्डधारकों ने राशन दुकान कई दिनों से बंद होने के कारण राशन नहीं मिलने की शिकायत की थी। आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार की ओर से 13 अगस्त को दुकान का निरीक्षण किया तो दुकान बंद पाई गई। विक्रेता का मोबाइल भी बंद मिला। उसके भाई शादाब के द्वारा दुकान के ताले की चाबी दिए जाने पर राशन का भौतिक सत्यापन किया गया। दुकान में गेहूं, चावल व चीनी उपलब्ध नहीं पाया गया। विभाग के अनुसार दुकान में 140 .324 क्विंटल गेहूं, 210.40 क्विंटल चावल और 0.06 किलोग्राम चीनी उपलब्ध होनी चाहिए, जो की विक्रेता द्वारा कार्ड धारकों को वितरित न करके कालाबाजारी कर ली गई है।
जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर की संस्तुति के बाद उचित दर विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर उचित दर विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।