{"_id":"6a6115a54336de7c5d097f85","slug":"fraud-of-4-lakh-under-the-pretext-of-providing-a-job-and-land-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160605-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नौकरी व जमीन के नाम पर चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नौकरी व जमीन के नाम पर चार लाख की ठगी
Thu, 23 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अटरिया क्षेत्र में नौकरी लगवाने और जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के ग्राम चंदनकुण्ड निवासी संजय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शिवदीनपुर निवासी हर्षित त्रिपाठी से उनकी मुलाकात सचिवालय गेट नंबर-1 के पास नौकरी दिलाने के नाम पर हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उन्हें अटरिया के पास शिवदीनपुर कसावा बुलाया और झांसे में ले कर पिता को दो जमीन बिक्री के लिए बताई।
एक जमीन शिवदीन के पास और दूसरी हिंद अस्पताल के पास दिखाई गई। आरोपी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से फोन पर बात भी कराई, जिसके बाद पीड़ित ने अपने बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिये आरोपी के खाते में ढाई लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
इसके चार दिन बाद मकान खरीदने के नाम पर घर जाकर डेढ़ लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि हर्षित त्रिपाठी ने कुछ चेक भी दिए थे।
पैसे लेने के बाद हर्षित ने फोन उठाना बंद कर दिया और धमकी दी कि न तो जमीन देंगे और न ही रुपये। परेशान होकर पीड़ित थाने के चक्कर काटने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।