{"_id":"6a2c51f17878f2f3ec029ce4","slug":"power-supply-to-350-villages-could-not-be-restored-sitapur-news-c-102-1-slko1053-157872-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बहाल नहीं हो पाई 350 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बहाल नहीं हो पाई 350 गांवों की बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
लाइन सही करते बिजली कर्मचारी। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। आंधी व बारिश से लगभग 350 गांवों की बिगड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो पाई। गर्मी से लोग बेहाल हैं। बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। शिकायत के बावजूद ध्यान न दिए जाने से उपभोक्ता मायूस हैं।
जिले में दो दिन पहले आई आंधी व बारिश से करीब 700 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत करने में जुटी हुई हैं। शुक्रवार देर शाम तक लगभग 350 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत होती रही। इन गांवों में कहीं पर जंपर उड़ गया है तो कहीं पर तार टूटने व ट्रांसफार्मर में खराबी की समस्या बनी हुई है।
पोल गिरने की वजह से समय और अधिक लग रहा है। ये गांव रेउसा, महमूदाबाद, तंबौर, पिसावां, सिधौली, लहरपुर, बेहटा व हरगांव आदि इलाकों के हैं। उपभोक्ता रोहित ने बताया कि दो दिन से बिजली न आने से काफी दिक्कत होे रही है। इससे चोरी होने की आशंका बनी रहती है। हम लोग रात भर जग रहे हैं।
विज्ञापन
हर्ष ने बताया कि गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। कूलर, पंखा व एसी ठप पड़े हैं। किसान रामकेशन ने बताया कि गन्ने की फसल को पानी की जरूरत है। इस समय बारिश भी इतनी अधिक नहीं हो रही है कि सिंचाई न करनी पड़ी। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हैं।
मुकेश ने बताया कि आटा चक्की चलाते हैं। दो दिन से बिजली नहीं है तो आर्डर समय से नहीं दे पा रहे हैं। डीजल से पंपिंग सेट चलाना बहुत ही मंहगा साबित हो रहा है।