सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Jackal attacks youth who went to guard his field.

Sitapur: अचानक झाड़ियों से निकलकर सियार ने किया हमला, युवक का सिर व चेहरा नोंचा, आंख पर भी असर

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Feb 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर के रालामऊ गांव में एक युवक पर सियार ने अचानक हमला कर दिया और युवक का सिर व चेहरा नोच डाला। उसकी आंख पर भी असर हुआ है।

Sitapur: Jackal attacks youth who went to guard his field.
हमले में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

संदना के रालामऊ गांव में शुक्रवार सुबह खेतों की निगरानी करने निकले सीताराम (32) पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार रालामऊ गांव निवासी सीताराम तड़के सुबह खेतों की रखवाली के दौरान खेत की ओर गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सियार ने पीछे से अचानक हमला कर दिया। सियार ने युवक के चेहरे और सिर को निशाना बनाकर नोंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका शोर सुनकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो सियार खेतों की ओर भाग गया। सीताराम को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार आंख में गहरी चोट होने के कारण आंख की रोशनी प्रभावित होने की आशंका है।

अचानक झाड़ियों से निकला सियार...कर दिया हमला
गंभीर रूप से घायल सीताराम ने बताया कि सियार झाड़ियों में छिपकर बैठा था। उसने अचानक हमला किया। संभलने का मौका ही नहीं मिला। सियार से सिर व चेहरे को नोंचना शुरू किया। किसी तरह चिल्लाये तो गांव वाले दौड़कर आए। इसके बाद सियार भाग गया।

वन विभाग को दी थी जानकारी
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सियारों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस वजह से खेतों की ओर जाने में डर लगता है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग क्षेत्र में गश्त बढ़ाए। सियारों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed