{"_id":"6ac393d0c2f634f7a90abc76","slug":"sitapur-minister-in-charge-takes-major-action-in-food-grain-scam-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: खाद्यान्न घोटाले में प्रभारी मंत्री की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी आरएमओ लखनऊ संबद्ध, डीएसओ भी हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: खाद्यान्न घोटाले में प्रभारी मंत्री की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी आरएमओ लखनऊ संबद्ध, डीएसओ भी हटे
Mon, 05 Oct 2026 05:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:40 PM IST
सार
जिले में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी सामने आई थी। इस मामले में प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दोनों अधिकारियों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सीतापुर जिले में खाद्यान्न की कालाबाजारी मामले में प्रभारी मंत्री ने डिप्टी आरएमओ उदय प्रताप सिंह सिसोदिया को लखनऊ संबद्ध कर दिया है। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है। अभी डिप्टी आरएमओ उदय प्रताप सिंह सिसोदिया के स्थान पर कोई तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
जिले में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी सामने आई थी। इस मामले में प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही गहनता से जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इस मामले में डीएम डॉ राजा गणपति आर ने भी गोपनीय जांच करवाई थी। सोमवार को दोनों अधिकारियों को हटा दिया गया है।