सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Mystery deepens over the killing of six goats after a door was broken down; cause of death unclear.

Sitapur: दरवाजा तोड़कर छह बकरियों को मार डालने की गुत्थी उलझी, मौत का कारण अस्पष्ट

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 11 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित के मुताबिक जंगली जानवर ने दरवाजा तोड़कर अंदर बंधी छह बकरियों को मार दिया है। वहीं, वन विभाग के अधिकारी इस हमले को मानवीय कृत्य होने का दावा कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस और वन विभाग जांच मे जुट गया है। 
 

Sitapur: Mystery deepens over the killing of six goats after a door was broken down; cause of death unclear.
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

खैराबाद नगर के जोशीटोला में कमरे का दरवाजा तोड़कर छह बकरियों को मार डालने की गुत्थी उलझकर रह गई है। वन विभाग इसे मानवीय कृत्य जबकि पुलिस व पीड़ित पक्ष जंगली जानवर के हमले का दावा कर रहे हैं। फिलहाल, वन विभाग सभी तथ्यों के आधार पर जांच में जुट गया है।



खैराबाद के जोशीटोला निवासी दीपक जोशी ने बुधवार की रात हमेशा की तरह अपनी बकरियां एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पास ही दूसरे घर में चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह बकरियों को खोलने पहुंचे तो दरवाजे का निचला हिस्सा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो पांच बकरियां मृत जबकि एक जख्मी हालत में थी। इलाज के लिए ले जाते समय वह भी मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक जंगली जानवर ने दरवाजा तोड़कर अंदर बंधी छह बकरियों को मार दिया है। वहीं, वन विभाग के अधिकारी इस हमले को मानवीय कृत्य होने का दावा कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस और वन विभाग जांच मे जुट गया है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर अभिषेक पांडेय का कहना है कि प्रथम दृश्यता मानवीय कृत्य होने की आंशका है। बकरियों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


टूटे दरवाजे में फंसे मिले जानवर के बाल
कमरे के टूटे दरवाजे में कुछ बाल फंसे पाए गए हैं। दीपक की पत्नी लाजवंती जोशी के मुताबिक प्लाई के टूटे दरवाजे मे फंसे बाल किसी जानवर के प्रतीत हो रहे हैं। वह बाल वन विभाग को सौंप दिए गए हैं। लाजवंती का दावा है कि किसी जानवर ने ही बकरियों को मार डाला है।

खूंखार कुत्तों ने तो नहीं अंजाम दी घटना
नगर में आवारा खूखार कुत्तों का आंतक बना हुआ है। कुछ दिन पहले इसी मोहल्ले में कुत्तों ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मार दिया था। वहीं, 2018 में कुत्तों के हमलों में 14 मासूम बच्चों की मौत का मंजर आज भी लोगों की जेहन में ताजा है। उस दौरान 75 लोगों पर सिलसिलेवार हमले कर कुत्तों ने उन्हें जख्मी भी किया था। प्रशासन ने दिल्ली से शूटर बुलाकर लगभग 500 आवारा कुत्तों को मौत के गाट उतारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed