सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Smuggler arrested with 803 parrots

Sitapur News: 803 तोतों के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 803 parrots
पिंजरे में कैद तोते।
विज्ञापन
सीतापुर। स्पेशल टास्क फोर्स ने तोतों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से रोज-रिंग्ड प्रजाति के 803 तोते बरामद हुए हैं। आरोपी उसे अलग-अलग राज्यों में बेचने का काम करता था। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos


लखनऊ एसटीएफ के उपनिरीक्षक फैजुद्दीन के अनुसार उनकी टीम एक सूचना पर सीतापुर जिले में पहुंची थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली एक युवक तोतों की तस्करी कर रहा है। इस काम के लिए वह खैराबाद से दिल्ली जाने वाला है। इसके बाद तत्काल वन विभाग एवं वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, सीतापुर से इसकी सूचना साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छापा मारकर खैराबाद के शांतिनगर कजियारा से कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया। आठ पिंजरों में व सात झोले में रखे गए 803 तोते बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ मिलकर पक्षियों का व्यापार करता था। इसके बाद संरक्षित पक्षियों का व्यापार करने लगा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लखीमपुर खीरी, रामपुर और पीलीभीत के संरक्षित जंगलों से वह अपने साथियों के साथ भारी मात्रा में तोते एवं अन्य संरक्षित पक्षी तस्करी कर मंगाता था।

दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में अच्छी कीमतों पर बेच देता था। काफी मुनाफा होता था। एसटीएफ ने आरोपी शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जेल भेज दिया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सेवानिवृत डीएफओ ने बताया कि तोतों की तस्करी के पीछे तांत्रिक क्रिया, ज्योतिष से लेकर दुर्लभ पंखों की मांग एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed