{"_id":"69b4598ca07417a0d60fc2e4","slug":"sugar-mill-starts-purchasing-sugarcane-for-trial-13-purchasing-centers-created-sitapur-news-c-102-1-stp1003-151794-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रायल के लिए चीनी मिल ने शुरू की गन्ने की खरीद, बनाए गए 13 क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रायल के लिए चीनी मिल ने शुरू की गन्ने की खरीद, बनाए गए 13 क्रय केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। 17 वर्षों से बंद पड़ी कमलापुर चीनी मिल का जल्द ट्रायल होने जा रहा है। मिल के दोबारा संचालन से पूर्व प्रबंधन ट्रायल करेगा। इस ट्रायल के लिए मिल प्रबंधन ने गन्ने की खरीद शुरू कर दी है। आवंटित क्षेत्र के किसानों से गन्ना खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 17 वर्षों से चीनी मिल बंद होने के कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया था। इस बकाये का भुगतान भी डीएम डॉ. राजा गणपति आर द्वारा गठित कमेटी की देखरेख में होगा।
यह चीनी मिल कमलापुर शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से संचालित थी। 2009 में इसका संचालन बंद कर दिया गया था। 2017 में इस मिल की नीलामी की गई। इसे मेसर्स एनआर इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने खरीद लिया था। मिल प्रबंधन ने केंद्र सरकार से इसके संचालन के लिए लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। अब प्रबंधन इसे दोबारा चालू करने के लिए लगातार प्रयास में है। मिल का जल्द ट्रायल होगा। इसके लिए गन्ने की खरीद की जा रही है।
जिला प्रशासन ने मिल प्रबंधन को गन्ना खरीद के लिए क्षेत्र भी आवंटित कर दिया गया है। गन्ना विकास समिति के सचिव माधवराम ने बताया कि मिल को 13 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। इनमें जवाहरपुर के सात, रामगढ़ के पांच और हैदरगढ़ का एक क्रय केंद्र शामिल हैं।
इन क्षेत्राें में मिल के अधिकारी किसानों से गन्ना खरीद रहे हैं। चीनी मिल के जनरल मैनेजर प्रदीप सालार ने बताया कि चीनी मिल पूरी तरह से तैयार है। जिन किसानों के पास गन्ना है, वे अपना गन्ना सीधे मिल गेट पर लेकर आएं। मिल प्रबंधन गन्ना किसानों की हरसंभव मदद करेगा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चीनी मिल दोबारा संचालित होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
ट्रायल में करीब 10 हजार क्विंटल गन्ने की होगी जरूरत
कमलापुर चीनी मिल का दोबारा चालू होना एक बड़ी उपलब्धि है। मिल प्रबंधन जल्द ट्रायल करेगा। इसके लिए करीब दस हजार क्विंटल गन्ने की आवश्यकता होगी। गन्ने की खरीद के लिए 13 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को अपना गन्ना मिल गेट पर लेकर जाना होगा। आठ किलोमीटर दायरे के किसान मिल को अपना गन्ना बेच सकते हैं।
- रत्नेश्वर त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी
Trending Videos