{"_id":"69c4b50f567b5027020473f9","slug":"video-video-sanatharananatha-aasharama-ka-pasa-thara-rata-saenaja-dasaema-ma-lga-aaga-vahana-jal-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुन्दरानन्द आश्रम के पास देर रात सीएनजी डीसीएम में लगी आग, वाहन जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुन्दरानन्द आश्रम के पास देर रात सीएनजी डीसीएम में लगी आग, वाहन जला
सीतापुर। संदना के कस्बा क्षेत्र में देर रात एक डीसीएम मालवाहक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना कस्बा के सुंदरानंद आश्रम के पास की है। वहां इन दिनों रासलीला का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के चलते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक उठीं तेज आग की लपटों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। मानपुर के हसनापुर निवासी चालक सुनीत कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई।वह रालामऊ से दोना पत्तल लाद कर सीतापुर के लिए जा रहे थे।
वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक डीसीएम का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस दौरान जलता हुआ वाहन 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नीचे होने के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके चलते संदना कस्बे सहित आसपास के गांवों की बिजली करीब एक घंटे तक गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।