{"_id":"6a4409d84450b10fd902d192","slug":"teams-will-visit-every-village-and-provide-information-about-diseases-sitapur-news-c-102-1-slko1053-159102-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गांव-गांव पहुंचेंगी टीमें, रोगों की देंगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गांव-गांव पहुंचेंगी टीमें, रोगों की देंगी जानकारी
Tue, 30 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। संक्रामक रोग रोकथाम अभियान बुधवार से प्रारंभ होगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में गांव गांव स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाएंगी। लोगों को संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करेंगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस अभियान की शुरुआत सीएचसी हरगांव से होगी। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही अभियान का शुभारंभ करेंगे।
सीएमओ डाॅ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस अभियान के तहत रोजाना गांवों में टीमें जाएगी। मरीजों को बारिश की वजह से फैलने वाले संक्रामक रोग जैसे मलेरिया, डायरिया, डेंगू सहित अन्य बीमारियों की जानकारी देंगी। इन बीमारियों के फैलने का कारण व बचाव बताएंगी। गांवों में लक्षण, बचाव व सलाह के पोस्टर भी लगाए जाएंगे।
क्या है बचाव
सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अपने घर के आसपास गंदा पानी न जमा होने दें। कूलर व गमले का पानी बदलते रहे। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। लगातार बुखार आने पर डेंगू व मलेरिया की जांच अवश्य कराएं। पानी खूब पीयें।