{"_id":"6a44090f14f970ea36098375","slug":"tet-to-begin-tomorrow-at-12-centers-25000-candidates-to-take-the-exam-sitapur-news-c-102-1-slko1053-159123-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 12 केंद्रों पर कल से शुरू होगी टीईटी, 25 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 12 केंद्रों पर कल से शुरू होगी टीईटी, 25 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Tue, 30 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 12 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से प्रारंभ होगी। इसमें 24840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होगी। इसके लिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आरएमपी पीजी कॉलेज, जीडीसी, आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज कमलापुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरआरडी इंटर कॉलेज, उजागर लाल इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर व गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
पहली पाली सुबह 9.30 से 12 व दूसरी पाली 2.30 से पांच बजे के बीच होगी। दो दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। तीसरे दिन केवल सुबह की पाली में परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों की कॉलेज के मुख्य गेट पर सघन तलाशी ली जाएगी। बायोमीट्रिक होगी। उसके बाद ही उन्हें कॉलेज के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
सीसीटीवी से होगी मॉनिटरिंग
टीईटी की सीसीटीवी के जरिये मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगे हुए है। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिससे परीक्षा केंद्र पर होने वाली हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेंगी। वहीं, कॉलेजों में परीक्षा के दौरान कैमरे कक्ष में दो से तीन कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
एक दिन का मंजूर होगा अवकाश
टीईटी में शामिल होने वाले शिक्षकों को एक दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शासन ने इस बार सुविधा दी है शिक्षक व शिक्षिका जिस दिन परीक्षा देने जाएंगे। उस दिन का उन्हें विशेष अवकाश मिलेगा। इससे पहले यह व्यवस्था नहीं थी। इस निर्णय की शिक्षक संगठनों ने सराहना की है।
परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल व एंबुलेंस मौजूद रहेगी। जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। तेज धूप को देखते हुए केंद्रों के बाहर परिजनों के लिए छांव की व्यवस्था भी रहेगी।
- डॉ राजेंद्र सिंह, डीआईओएस