{"_id":"69baeb07dc4b6732c50c9212","slug":"the-family-staged-a-sit-in-protest-after-the-incident-was-not-solved-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152176-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वारदात का खुलासा न होने पर धरने पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वारदात का खुलासा न होने पर धरने पर बैठा परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो-31सकरन में धरने पर बैठा परिवार। संवाद
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटना का खुलासा न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार को धरना दिया। परिजनों ने गांव में पोस्टर चस्पा कर पलायन और मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
इलाके के दुगाना गांव निवासी इंद्रपाल के घर में चार मार्च को चोरी हुई थी। कमरे का दरवाजा खोलकर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पांच मार्च की सुबह पड़ोसी गांव दुगनिया निवासी चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो आरोपियों को पकड़ा और न ही प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर इंद्रपाल ने गांव में परिवार समेत धरना देना शुरू कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार समेत मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सकरन पुलिस की होगी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों पर चोरी का आरोप है, उनसे गृहस्वामी से दो महीने पहले मारपीट हुई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज है, आरोपियों को थाने बुलाया गया था। कोई भी वादी नहीं आया चोरी की घटना झूठी है।
Trending Videos