{"_id":"6a2c542127505ecef30fb324","slug":"the-weather-has-turned-pleasant-due-to-the-heavy-downpour-sitapur-news-c-102-1-slko1037-157887-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर में शुक्रवार सुबह बारिश के बीच हेडलाइट जलाकर निकलती कार। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम के मिजाज ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने जिलेवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई।
पिछले कई दिनों से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रखा था। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश का असर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला।
खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिली, जिससे किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश कृषि कार्यों के लिए लाभदायक साबित होगी। उधर, बारिश के कारण सड़कों पर जमा धूल भी बैठ गई, जिससे वातावरण अपेक्षाकृत स्वच्छ महसूस हुआ।
विज्ञापन
हालांकि कुछ इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, लेकिन लोगों ने इसे मौसम की राहत के मुकाबले मामूली परेशानी बताया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।