{"_id":"6ad599facb107fc1b704a372","slug":"up-husband-sends-17-year-old-married-woman-with-lover-they-befriended-on-social-media-eldest-son-is-16-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 17 साल की विवाहिता को पति ने प्रेमी के साथ भेजा, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती; 16 साल का है बड़ा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 17 साल की विवाहिता को पति ने प्रेमी के साथ भेजा, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती; 16 साल का है बड़ा बेटा
Mon, 19 Oct 2026 09:59 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:59 AM IST
सार
यूपी के सीतापुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 17 साल के बाद पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग भेज दिया।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को किया विदा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मिश्रिख तहसील क्षेत्र में शादी के 17 साल बाद विपिन भार्गव ने पत्नी रेखा को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। शनिवार को तहसील में कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद विपिन दोनों को हनुमान मंदिर ले गए। वहां रेखा ने प्रेमी राहुल कुमार उपाध्याय के गले में जयमाल पहनाई। इसके बाद राहुल चार साथियों के साथ रेखा को लेकर दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
कस्बा निवासी विपिन की शादी 12 मार्च 2009 को रेखा से हुई थी। दोनों के दो बेटे शिवम (16) और रोहन (14) हैं। विपिन के मुताबिक, रेखा को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अंबेडकरनगर निवासी राहुल से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन
कुछ समय बाद रेखा घर से लापता हो गईं। विपिन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब 22 दिन बाद 14 अक्तूबर को घर लौटी रेखा ने राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद विपिन ने उन्हें विदा कर दिया। उन्होंने कहा कि अब रेखा से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह दोनों बेटों के साथ खुश हैं।
विज्ञापन