सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water tank built but fields are being irrigated

Sitapur News: पानी की टंकी बनाई पर हो रही खेतों की सिंचाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water tank built but fields are being irrigated
विज्ञापन
गोंदलामऊ। गोंदलामऊ विकासखंड की ग्राम पंचायत सरोसा के मजरे कमलापुर में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। टंकी के निर्माण के दो साल बाद भी ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। अवैध तरीके से परिसर की बाउंड्रीवाॅल तोड़कर खेतों की सिंचाई की जा रही है। ग्रामीण परेशान है। जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि टंकी बनने के बाद उम्मीद जगी थी कि सभी को साफ व स्वच्छ पानी मिलेगा। टंकी बने हुए दो साल से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक यह चालू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंप ऑपरेटर टंकी की बाउंड्रीवाॅल तोड़कर खेतों तक अवैध तरीके से पानी ले जाकर सिंचाई कर रहे हैं। गांव में एक बूंद भी पानी नहीं भेजा रहा है। संजय, श्रीपाल, बाबू व शत्रोहन आदि ग्रामीणों ने बताया कि खेतों की सिंचाई करते हुए फोटोग्राफ व वीडियो भी हैं। इसके बावजूद अफसर संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोद दी सड़क, ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार
जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली गई थी। इससे ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। लाखों की लागत से बनी सड़कों की सूरत बहुत ही खराब हो गई है। गोदलामऊ की ग्राम पंचायत दहेलरा में पिछले साल गांव में पानी की टंकी के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार सड़कों की बिना मरम्मत किए छोड़कर चला गया। ग्राम पंचायत कोरौना में पाइप लाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदार ने आरसीसी रोड खोदकर डाल दी। उसके बाद सही कराने का नाम नहीं लिया। रामगढ़ ग्राम पंचायत के शंकरपुर में करीब एक साल पहले जिम्मेदारों ने खड़ंजा खोदकर पाइप लाइन डाल दी, उसके बाद उसे सही करना भूल गए।


जांच के बाद दुरुस्त कराए जाएंगे मार्ग
इन सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। किन परिस्थितियों में सड़क खोदकर छोड़ दी गई, इस संबंध में स्पष्टीकरण लिया जाएगा। मार्गों का दुरुस्त कराएंगे।
- संतोष कुमार, अवर अभियंता, जल जीवन मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed