{"_id":"69b84e1dd1ee1d6c470c757a","slug":"womans-body-found-in-house-murder-charge-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152049-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
कुतुबनगर से मृतक महिला की फाइल फोटो।
- फोटो : कुतुबनगर से मृतक महिला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुतुबनगर। पिसावां के ललईपुरवा गांव में सोमवार को पूजा राठौर (32) का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार पूजा राठौर के विवाह को करीब दस वर्ष हो चुके हैं। पूजा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। प्राइवेट चिकित्सक से इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि बीमारी के कारण ही उनकी मौत हो गई। रामकोट के विशुनपुरवा निवासी पूजा के चाचा रामखेलावन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पिसावां थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Trending Videos