Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   young man was beaten to death with sticks in Sitapur following dispute over gambling

सीतापुर: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, जुआ खेलने के दौरान हुआ था विवाद; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 10 Nov 2026 08:59 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 08:59 AM IST
सार

सीतापुर में जुए के दौरान शराब के नशे में हुए विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
young man was beaten to death with sticks in Sitapur following dispute over gambling
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सीतापुर में जुआ खेलने के दौरान शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के छेतौना गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी गया प्रसाद (42) पुत्र सरजू, रामू राठौर पुत्र नाऊत और कुछ अन्य लोग गांव में जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी विवाद के दौरान गया प्रसाद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे के कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed