फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth beaten up; instructions issued for action.

Sitapur News: युवक को पीटा, कार्रवाई के निर्देश

Mon, 07 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up; instructions issued for action.
लहरपुर। शाहपुर शेखनापुर गांव में रंजिश को लेकर पिटाई के मामले में कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गांव निवासी लवकुश के अनुसार गांव के ही रंगीलाल, प्रदीप, संदीप व उत्तम से उनकी रास्ते को लेकर रंजिश है। बीती एक जुलाई को आरोपी डंडा लेकर शाहपुर स्थित पीड़ित की सिलाई की में आए, फिर उसको पीट दिया। इसके साथ ही दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करते हुए 18 हजार रुपये लेकर चले गए।
विज्ञापन

------------------------------------------
विज्ञापन

कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश
लहरपुर। मूडीखेरा गांव निवासी विमला के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया है। विकास, रोहित, बृजनंदन, भल्लू, प्रमोद ने सरकारी पक्की सड़क पर कंडा आदि डाल दिया है। विमला बीती छह मार्च को नित्यक्रिया के लिए जा रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने महिलाक को रास्ते में रोककर पीट दिया। आरोपियों ने दोबारा मारपीट करने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
शर्तों के साथ जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार
सीतापुर। मारपीट के आरोपी का कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार किया है। रामनरेश पर कोतवाली देहात थाने में प्राथमिकी दर्ज है। उसकी ओर से विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। साक्ष्य प्रभावित न करने, मुकदमें में सहयोग करने की शर्तों पर प्रार्थना पत्र स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed