{"_id":"69b85c7a3bf6ce635f06a01b","slug":"27-out-of-39-ro-plants-in-anpara-are-closed-forcing-people-to-drink-contaminated-water-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-143354-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनपरा में 39 में से 27 आरओ प्लांट बंद, दूषित पानी पीने की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनपरा में 39 में से 27 आरओ प्लांट बंद, दूषित पानी पीने की मजबूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनजीटी के आदेश पर ऊर्जांचल के विभिन्न गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए परियोजनाओं की ओर से 39 आरओ प्लांट स्थापित कराए गए थे। इनमें मात्र 12 ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। अन्य आरओ प्लांट देखरेख के अभाव में बंद पड़े हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को दूषित जल का सेवन करना पड़ रहा है। क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक परियोजनाओं से निकलने वाले अपशिष्ट से भूगर्भ जल प्रदूषित हो चुका है। प्रदूषित पानी के सेवन से बीमारियों की शिकायत पर एनजीटी ने भूगर्भ जल की जांच कराकर परियोजनाओं को आरओ प्लांट लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद एनटीपीसी शक्तिनगर ने दो, एनसीएल कृष्णशिला ने सात, एनसीएल बीना ने चार, एनसीएल ककरी ने 11, हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन ने एक, एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड ने सात, अनपरा तापीय परियोजना ने सात आरओ प्लांट स्थापित कराए।
इसमें एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड के छह आरओ प्लांट संचालित है, एक प्लांट पर भूमि आपत्ति के बाद बंद चल रहा है। हिंडाल्को रेणुसागर के एक और अनपरा तापीय परियोजना के तीन आरओ प्लांट से लोगों को शुद्ध पेयजल दिया जा रहा है। अन्य सभी आरओ प्लांट का संचालन बंद है। इस कारण लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। मजबूरी में लोगों को प्रदूषित भूगर्भ जल का इस्तेमाल पीने के लिए करना पड़ रहा है। आरओ प्लांट को चालू कराने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक आरओ प्लांट का संचालन शुरू नही किया गया है।
Trending Videos