सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   95 patients reached the medical college

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में पहुंचे 95 मरीज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
95 patients reached the medical college
विज्ञापन
होली के दिन बुधवार को ओपीडी सेवा बंद होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हर घंटे मरीज पहुंचते रहे। सीएमओ सीएमओ डाॅ.पीके राय ने बताया 24 घंटे के भीतर कुल 95 मरीज पहुंचे। इसमें 62 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Trending Videos

ज्यादातर मामले सड़क हादसे से जुड़े रहे। वहीं सांस की समस्या वाले मरीजों की भी संख्या अधिक रही। 32 मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया। कुछ को वाराणसी के लिए रेफर भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आम दिनों में इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 45 से 50 रहती है लेकिन होली के दिन में इसमें दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई। एक को वाराणसी के लिए रेफर किया गया।
वहीं 32 लोग ऐसे थे जिन्हें मेडिकल कॉलेज में ही उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। बताया कि मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी पर इमरजेंसी सेवाएं लगातार बहाल रखी गईं। मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डॉक्टर और चिकित्सकीय स्टाफ की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed