सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workshop teaches how to make jam and jelly

Sonebhadra News: कार्यशाला में सिखाया जेम-जेली बनाने के गुर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Workshop teaches how to make jam and jelly
विज्ञापन
विकासखंड करमा के खुटहनियां गांव में शुक्रवार को तेजस्वी संगठन न्यास एवं यूनिवर्सल सोनांचल फॉर्मर एसोसिएशन के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला हुई। फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह ने प्रतिभागियों को फल एवं सब्जियों के संरक्षण, प्रसंस्करण, प्रबंधन और विपणन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को व्यावहारिक रूप से मिक्स आचार (गोभी, मटर, गाजर, पपीता), पेठा (सूखा एवं कश्मीरी पेठा), बेल मुरब्बा, बेल पाउडर, टमाटर पाउडर, टमाटर कैचअप, टमाटर सॉस, जैम और जेली जैसे उत्पादों के निर्माण की विधि सिखाई गई। उत्पादों के संरक्षण, पैकेजिंग और बाजार में बिक्री (मार्केटिंग) की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर इं. प्रकाश पांडेय, वंदना पाठक, गीता देवी, कुसुम देवी, मनीला, परमिला, कृष्णावती, नीलू, जानकी, प्रिया पाठक, सावित्री, पान देवी आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed