{"_id":"69b85ad3fd9016c890055fdc","slug":"a-doctor-was-given-a-brass-necklace-claiming-it-was-gold-and-rs-13-lakh-was-stolen-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-143401-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोने का बताकर डॉक्टर को थमाई पीतल की माला, ले उड़े 13 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोने का बताकर डॉक्टर को थमाई पीतल की माला, ले उड़े 13 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/शक्तिनगर। क्लीनिक पर एक महिला का इलाज कराने के बहाने दो युवकों ने डॉक्टर से पहले जान-पहचान बनाई। फिर जब अच्छी तरह बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो काफी कम कीमत में सोने की माला उपलब्ध कराने का झांसा दिया। माला दिखाकर अच्छे मुनाफे के सपने दिखाए और सोने की जगह पीतल की माला थमा दी। इसके एवज में 13 लाख रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी तब हुई जब उसने सराफा कारोबारी के जाकर उसे चेक कराया। प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर शक्तिनगर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा बाजार के रहने वाले रामकमल चौधरी ने शक्तिनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 30 जनवरी 2026 को उनकी क्लीनिक पर दो युवक एक महिला इलाज कराने आए। इसके जरिए जान-पहचान नाते हुए उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा। एक फरवरी को कॉल कर मिलने के लिए शक्तिनगर रोड पर बुलाया। वहां पहुंचने पर काफी कम कीमत पर सोने की माला उपलब्ध कराने का झांसा दिया।
भरोसा दिलाने के लिए कुछ तरीके भी अपनाए और उसे सोने की तरह दिखने वाली एक मामला सौंपते हुए कहा कि यह असली है और उससे 13 लाख रुपये लेकर गायब हो गए। अनपरा बाजार में जब उसने इस माला को एक सोने की दुकान पर चेक कराया तो पता चला कि वह नकली है।
ठगी का शिकार होने की जानकारी मिलने के बाद उसने दो दिन पूर्व शक्तिनगर थाने पहुंचकर तहरीर सौंपी। आरोपियों की तस्वीर उपलब्ध कराने के साथ ही मध्यप्रदेश के अनूपपुर से जुड़े पते की जानकारी उपलब्ध कराई। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos