फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Apna Dal (S) Women's Wing District President reports threat to life; FIR registered.

Sonebhadra News: अपना दल एस महिला मंच की जिलाध्यक्ष ने बताया जान का खतरा, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 Jul 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal (S) Women's Wing District President reports threat to life; FIR registered.
स्नेहलता पांडेय। स्रोत : सोशल मीडिया। 
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क निवासी अपना दल एस महिला मंच की जिलाध्यक्ष स्नेहलता पांडेय ने खुद की जान को खतरा बताया है। आरोप है कि उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन कर गाली-गलौज और पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों का चुर्क के किसी स्वामी से जुड़ाव और सजायाफ्ता होने का भी दावा किया गया है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्नेहलता ने तहरीर में कहा है कि कुछ समय से लगातार दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां और उन्हें व उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दोनों नंबर को सर्च करने पर एक का नाम विजय कुमार और दूसरे का नाम कल्लू प्रदर्शित हो रहा है। फोन करने वाला बेटे-बेटियों को उठाने की धमकी देता है। आरोप है कि खुद का नाम कल्लू बताने वाले व्यक्ति का कहना है कि वह चुर्क के स्वामी के पास रहता है। 18 वर्ष जेल की सजा काट चुका है। अब उसे किसी अपराध से डर नहीं लगता। तहरीर में दावा किया गया है कि आरोपियों की तरफ से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed