सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike of young men who went for a walk collided with a pole, one died, two injured

Sonebhadra News: घूमने निकले युवकों की बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike of young men who went for a walk collided with a pole, one died, two injured
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार को बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार संदीप कोल (22) की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी संतोष कोल का पुत्र संदीप गांव के ही मित्र प्रिंस कोल (18) और गोलू (18) के साथ बाइक पर बैठकर घूमने के लिए निकला था। बाइक संदीप चला रहा था। परिजनों ने बताया कि तीनों पहले नौगढ़वा गांव गए। उसके बाद मिर्जापुर के कलवारी गांव जाने लगे। तभी हादसा हो गया। परिजनों, ग्रामीणों और ग्राम प्रधान सुभाष पटेल ने तीनों को घोरावल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे में प्रिंस को सिर और पैर में गंभीर चोट आई। उसे डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी घोरावल त्रिभुवन राय परिजनों से घटना की जानकारी ली। संदीप दो भाइयों बड़ा था। उसकी तीन बहने भी हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी भेज दिया गया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed