सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Boy visiting maternal grandparents' home drowns in river

Sonebhadra News: ननिहाल आए बालक की नदी में डूबने से मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Boy visiting maternal grandparents' home drowns in river
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत स्थित जलजलिया टोला में शुक्रवार को नदी में नहाने के दौरान सूरज (7) की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी शारदा विश्वकर्मा का पुत्र सूरज (7) अपने नाना अवधेश विश्वकर्मा के घर जलजलिया टोला आया हुआ था। शुक्रवार को वह गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि एक बार नहाने के बाद वह दोबारा नदी में गया, तभी गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पीआरवी 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बालक के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed