सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The foundation of values in children is family: BK Suman

बच्चों में संस्कार का आधार है परिवार : बीके सुमन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The foundation of values in children is family: BK Suman
रॉबर्ट्सगंज प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में ग्रीष्मकालीन दिव्य बाल व्यक्त
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर ग्रीष्मकालीन दिव्य बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर में बच्चों में मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता और संस्कारों के संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियों आयोजित की गईं।

समापन समारोह में सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुमन ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे परिवार की अमूल्य धरोहर और राष्ट्र का स्वर्णिम भविष्य हैं। माता-पिता को अपने आदर्श, आचरण और गुणों के माध्यम से बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों का विकास करना चाहिए हैं। आर्नव सिंह को सर्वश्रेष्ठ बालक का पुरस्कार प्रदान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में आयुष्मान विश्वकर्मा, आयांश वर्मा, सत्यम केशरी, प्रियांशु विश्वकर्मा और आन्वी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दिव्यांश, नित्या केशरी, सत्यम मौर्य, अव्यक्त मिश्रा, रागवी सिंह, वैभव चौबे, रुद्र सिंह और आर्ना सोनी को द्वितीय पुरस्कार मिला। इस मौके पर डॉ. हरिंद्र, सीता, कविता, दीपशिखा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed