सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Collision between two bikes; son dies, father injured.

Sonebhadra News: दो बाइक में भिड़ंत, बेटे की मौत, पिता घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Collision between two bikes; son dies, father injured.
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के बेलगड़ी में बृहस्पतिवार को दो बाइक में सीधी टक्कर होने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की तड़के बेटे की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के बेलगड़ी निवासी राजेंद्र (49) अपने पिता रामपति को लेकर बाइक से कनहरा हुए थे। वहां से लौटते समय बेलगड़ी में सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में राजेंद्र और रामपति घायल हो गए। दोनों को चाेपन सीएचसी लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भोर में इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि अस्पताल से मेमो के जरिए सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed