सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body of young man who had come to his in-laws house found hanging in sonbhadra

Sonbhadra News: ससुराल आए युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी नन्हू अहिरवार पुत्र बरेलाल (25) कुलडोमरी गांव के बिरनबहरा स्थित अपने ससुराल अपनी पत्नी पूजा की चचेरी बहन के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। 

dead body of young man who had come to his in-laws house found hanging in sonbhadra
युवक का फंदे पर लटकता मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में छठी के कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक का नए मकान में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

Trending Videos


मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी नन्हू अहिरवार पुत्र बरेलाल (25) कुलडोमरी गांव के बिरनबहरा स्थित अपने ससुराल अपनी पत्नी पूजा की चचेरी बहन के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। मंगलवार को नन्हू अपने घर जाने की तैयारी में था, लेकिन गाड़ी नहीं मिलने के कारण अगले दिन जाने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम वह गांव में घूमने गया था। वापस लौटने पर वह नए मकान पर चला गया। देर रात परिजन उसे खोजते हुए नए मकान पर पहुंचे तो देखा कि नन्हू गाय को बांधने वाले रस्सी के सहारे छत के बल्ली से लटक रहा है।

परिजन उसे उतारकर गांव के डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से बात की। परिजनों ने आने के बाद ही शव कब्जे में लेने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed