{"_id":"699584b9e01d3fc5b70e2273","slug":"video-cbse-exams-begin-amid-tight-security-at-13-centres-in-sonbhadra-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोनभद्र में 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोनभद्र में 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षा
सोनभद्र में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। जिले में कुल 13 केंद्रों पर पहले दिन हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने गणित की परीक्षा दी। बारहवीं में जैव प्रौद्योगिकी व उद्यमिता विषय में बच्चे कम रहे।
परीक्षा के लिए रॉबर्ट्सगंज में सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल, सनबीम स्कूल और डीएवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल को केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह साढ़े आठ बजे से ही छात्र-छात्रा पहुंचने लगे थे। सवा नौ बजे से गेट पर गहन जांच के बाद प्रवेश देना शुरू हुआ। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों से सिर्फ प्रवेश पत्र, बाल पेन और अन्य जरूरी सामानों के अलावा शेष वस्तुएं बाहर ही रखवा दी गई थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। रेणुकूट में केशरी देवी कानोडिया स्कूल और निर्मला कांवेंट स्कूल में परीक्षा कराई गई। इसके अलावा ओबरा में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल, डीएवी विद्युत स्कूल, बीजपुर में केंद्रीय विद्यालय, डीएवी स्कूल, शक्तिनगर में सेंट जोसेफ स्कूल, केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर, डीएवी बीना में भी परीक्षा कराई जा रही है।
बीजपुर: मंगलवार को सीबीएसई की परीक्षा में पहले दिन गणित का पेपर कराया गया। एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर स्थित दो विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद में डीएवी व संत जोसेफ विद्यालय के छात्र-छात्रा परीक्षा दे रहे हैं। इस केंद्र पर कुल 125 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय विद्यालय के केंद्र पर डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के 63 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।