सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to provide adequate urea at cooperative societies

Sonebhadra News: सहकारी समितियों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide adequate urea at cooperative societies
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। खरीफ सीजन के लिए समितियों पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले में धान के साथ मिर्च व टमाटर उत्पादन भी वृहद पैमाने पर होता है। धान व मिर्च की नर्सरी पड़ने लगी है, मगर समितियों पर उर्वरक उपलब्ध नहीं है। जहां है भी तो उसका वितरण नहीं किया जा रहा। करमा ब्लॉक की करमा, पापी, फुलवारी, खैरपुर समिति में यूरिया व डीएपी उपलब्ध है, लेकिन वितरण नहीं हो पा रहा। जिले के अधिकांश समितियों पर कहीं डीएपी तो कहीं यूरिया नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, जिला मंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्य, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, सदानंद मौर्य, अनिल पटेल आदि शामिल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed