सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drains, CC roads and sheds will be constructed with Rs 20 crore.

Sonebhadra News: 20 करोड़ रुपये से बनेंगी नालियां, सीसी रोड और शेड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drains, CC roads and sheds will be constructed with Rs 20 crore.
रॉबर्ट्सगंज जिला पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक करती जिला पंचायत अध्यक्ष रा​धिका पटेल। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 20 करोड़ रुपये की जिला निधि को मंजूरी मिली। इस धनराशि से विभिन्न क्षेत्रों में नाली, सीसी रोड, शेड, सड़क सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
Trending Videos

सदस्यों से इसके लिए प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सदस्यों ने जिले में बनने वाले नए स्वास्थ्य केंद्रों में पिछड़े व उपेक्षित क्षेत्रों को तरजीह देने की मांग रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि की। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर हुई विभागों की कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी राजेश चौधरी ने नए वित्तीय सत्र के लिए जिला निधि का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कुल 20 करोड़ के प्रस्ताव को सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed