सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Basiyura Puja Performed at Goddess Temples Devotees Pray to Mother Goddess for Good Health in varanasi

शीतलाष्टमी: देवी मंदिरों में बसियउरा पूजा, मां से की निरोग रहने की कामना; मंदिर में भोर से ही पहुंचीं महिलाएं

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Sheetalashtami: काशी नगरी में सुबह से करीब नौ बजे तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। बड़ी शीतला मंदिर में दर्शन के लिए काफी भीड़ उमड़ी और महिलाओं ने कतार में लगकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Basiyura Puja Performed at Goddess Temples Devotees Pray to Mother Goddess for Good Health in varanasi
शीतला माता मंदिर में भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

वैशाख मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शुक्रवार को शहर भर के शीतला माता मंदिरों में श्रद्धा और आस्था के साथ बसियउरा पूजा और विशेष शृंगार किया गया। बड़ी शीतला माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। महिलाओं ने पूरी रात पकवान तैयार कर भोर में माता को भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि व निरोग जीवन की कामना की।

Trending Videos


धार्मिक मान्यता के अनुसार ऋतु परिवर्तन के दौरान होने वाले रोगों से बचाव के लिए माता शीतला की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इसी क्रम में चैत्र के बाद वैशाख अष्टमी पर भी बसियउरा पूजा का आयोजन हुआ। गुरुवार रात महिलाओं ने घरों और रसोई की साफ-सफाई कर गुलगुला, लपसी, पूड़ी, सब्जी सहित विभिन्न पकवान बनाए। शुक्रवार भोर में इन पकवानों को माता को अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़

पूजन के दौरान श्रद्धालु थाली में पकवानों के साथ मौसमी फल, मिष्ठान, दही, ककड़ी, बताशा, नारियल, चुनरी, सिंदूर, रोरी, धूप और दीप लेकर मंदिर पहुंचे। शाम को मंदिर में विशेष शृंगार और आरती का आयोजन हुआ। पुजारी अभिनाश पांडेय ‘सुट्टू महाराज’ ने माता का पंचामृत स्नान कराकर नए वस्त्र और आभूषण धारण कराए। इसके बाद सुगंधित फूलों से भव्य शृंगार कर आरती उतारी गई। शयन आरती तक भक्तों की भीड़ बनी रही।

वहीं, अष्टमी के अवसर पर कालभैरव मंदिर सहित अन्य भैरव मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। टेढ़ीनीम, दुर्गाकुंड, संकटमोचन, राजमंदिर और औसानगंज स्थित शीतला मंदिरों में भी दिनभर पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी रहा। शहर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने माता शीतला से परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed