फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flowers showered from a bulldozer; welcomed with the presentation of a mace

Sonebhadra News: बुलडोजर से बरसाए फूल गदा भेंटकर किया स्वागत

Thu, 09 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered from a bulldozer; welcomed with the presentation of a mace
राबट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत पदाधिकारी।संवाद
सोनभद्र। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को सोनभद्र पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तो आगामी चुनावों में टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कराई तो किसी ने गदा, आदिवासी टोपी और तीर-धनुष भेंट की।
विज्ञापन

समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष और अपने नेता की तस्वीर वाले पोस्टर लहराते हुए जमकर नारेबाजी भी की। रोड शो वाले मार्ग के हर चौराहे, नुक्कड़ की दीवारों, खंभों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को स्वागत के पोस्टर-होर्डिंग से पाट दिया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार जिले में पहुंचे थे। यूपी की अंतिम चार विधानसभा सीटों वाले जिले में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को मिशन-2027 की शुरुआत भी माना जा रहा है। यही वजह है कि विधानसभा और आसन्न विधान परिषद के चुनाव में टिकट के दावेदार अपनी ताकत दिखाने में पीछे नहीं रहे। हिंदुआरी मोड़ से ही पार्टी नेताओं और उनके समर्थकों का हुजूम प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में लगा रहा। यहां जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंटकर माला पहनाई। इसके बाद काफिला नगर की ओर बढ़ा। पकरी गांव के पास मनोज सोनकर, चंद्रबली सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उत्तर मोहाल में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय जैन ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाई। शीतला मंदिर के पास रुककर उन्होंने मंदिर में शीश नवाया। मेन चौक पर कौशल शर्मा, राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed