फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband attacks wife with sticks and an axe she dies in Sonbhadra

सोनभद्र: पति ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पत्नी पर किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत; जांच शुरू

Mon, 12 Oct 2026 06:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 12 Oct 2026 06:49 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में पति के हमले में पत्नी की मौत हो गई। आरोप है कि खेत की तरफ जाते समय महिला पर उसके पति ने लाठी- डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Husband attacks wife with sticks and an axe she dies in Sonbhadra
crime - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया जंगल में रविवार की रात जख्मी हाल में मिली अमरावती कोल (45) ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। वह सुबह पति के साथ बसखोरिया (गुरदह) गांव स्थित खेत के लिए निकली थी। पुलिस के मुताबिक रास्ते में पति ने उस पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस पति के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
राजपुर गांव के कोलान बस्ती निवासी मुन्ना कोल बसखोरिया में बटाई पर खेती करता है। रविवार की सुबह वह पत्नी अमरावती को साथ लेकर घर से खेत जाने के लिए निकला था। देर शाम तक दंपती वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महुअरिया जंगल में पहुंचे तो वहां रास्ते में अमरावती लहूलुहान हाल में पड़ी थी। 
विज्ञापन


पति ने अचानक से आए कुछ लोगों के द्वारा हमले की बात कही। घायल महिला को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो पति की ओर से ही हमले की बात सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने बताया कि खेत जाते समय पति-पत्नी का रास्ते में किसी बात पर विवाद हो गया था। आवेश में आकर पति ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से अमरावती पर हमला कर दिया। इससे अमरावती के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। अस्पताल लाने पर उसने दम तोड़ दिया। मामले में पति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed