सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Individuals Contributing to Women's Empowerment Honored

Sonebhadra News: नारी सशक्तीकरण में योगदान देने वाले लोगों को किया सम्मानित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Individuals Contributing to Women's Empowerment Honored
नारी श​​क्ति एवं वंदन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अति​थि। 
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और गुप्त काशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नारी वंदन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर स्थित साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सभागार में हुए कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पं. पारसनाथ मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। विभा सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ महिलाओं को शिक्षा, निर्णय लेने और आर्थिक स्वतंत्रता के अधिकार देना है, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। संयोजक पं. आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुपमा सिंह ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण का उद्देश्य समानता के साथ समाज का निर्माण करना है। अध्यक्षता कर रहे पारसनाथ मिश्र ने कहा कि समाज के विकास में महिला और पुरुष दोनों की समान भूमिका है। कार्यक्रम में श्वेता कुमारी (वाराणसी) ने लोक गायन, सोनी सेठ (वाराणसी) के दल कत्थक नृत्य, रानी सिंह (मिर्जापुर) के दल ने कजरी लोक गायन की प्रस्तुति दी। संचालन जगदीश पंथी ने किया। कार्यक्रम में विवेक, राज सिंह, आशुतोष मोदनवाल, मृगांक दुबे, अनूप तिवारी, नार सिंह, प्रदीप चौबे, ओमप्रकाश दुबे, डॉ. पवन तिवारी, वैभव विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed