सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum submitted to the Minister-in-charge regarding the appointment of a specialist doctor at the CHC.

Sonebhadra News: सीएचसी में विशेषज्ञ डाॅक्टर की नियुक्ति के लिए प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Minister-in-charge regarding the appointment of a specialist doctor at the CHC.
विज्ञापन
कोन। स्थानीय विकास खण्ड कोन में संचालित सीएचसी की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र कुसुम शर्मा ने रविवार को क्षेत्रीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के जरिए सीएचसी में महिला डाॅक्टर समेत तीन विशेषज्ञ डाॅक्टर की नियुक्ति कराए जाने की मांग की गई। बताया कि लगभग दो लाख आबादी वाले विकास खंड कोन में कहने को तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संचालित है। मगर सीएचसी जैसा कोई सुविधा व डाक्टर नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को आज भी इलाज के लिए 75 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। कोन सीएचसी में सिर्फ एक डाॅक्टर नियुक्त है। कोन क्षेत्र में सीएचसी होने से क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह था, मगर पिछले कई वर्षों से एक डाक्टर के सहारे सीएचसी संचालित है। बताया कि यहां कम से कम एक महिला डाक्टर, हड्डी के डाक्टर व एक बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर की जरूरत है। क्षेत्र के महिलाओं को प्रसव के लिए भी जिला अस्पताल जाना पड़ता है। यही नहीं उक्त अस्पताल में ऑक्सीजन, इमरजेंसी व जांच की कोई सुविधा नहीं है, जिसके कारण क्षेत्र के गरीब मरीजों को आज भी इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed