सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Meritorious students were honored with garlands.

Sonebhadra News: फूल माला पहनाकर मेधावियों का हुआ सम्मान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored with garlands.
विज्ञापन
Trending Videos

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परीक्षा परिणाम के आधार पर बुधवार को नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें सिद्धार्थ सिंह को 91, प्रांजल प्रजापति को 87, शुभम यादव को 85, अब्दुल आमिर को 82.83 एवं रजत कुमार को 78.33 प्रतिशत प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश पांडेय ने किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को फूल माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में हुए सम्मान समारोह में विद्यालय के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और मेडल देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल की आंशिका मौर्या ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। प्रतिमा मौर्या को 90.6, शीतल राव को 85 प्रतिशत अंक मिले।प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने बताया कि विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92 और इंटर का 93 प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सुमन, चंद्रकांत मिश्र, संतोष कुमार, डाॅ. मनोज कुमार, ऋषिकेश लाल, कमलेश मौर्य, सतीश यादव, वसीम अकरम, शैलमति सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed