सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information about good touch and bad touch was given to the girl students.

Sonebhadra News: छात्राओं को दी गुड टच-बैड टच की जानकारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Information about good touch and bad touch was given to the girl students.
विज्ञापन
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम हुए। छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल परासी पांडेय में हुए कार्यक्रम में अमित चंद्र दुबे, कीर्ति पांडेय एवं पिंकी कुमारी ने छात्राओं को डायल 181, 1090, 112 और 1930 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया। गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय और कानूनी अधिकारों पर भी विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पांडेय ने छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा, तकनीकी ज्ञान पाने पर जोर दिया। एकेडमिक हेड अक्षय राज मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, डॉ. अजय सिंह, हर्षिता पांडेय, प्रिंसी यादव, परिधि, आर्या चौबे, पूजा सिंह, स्मृति चौबे, वैष्णवी, आरोही, तथा कक्षा 12 की छात्राएं सिद्धि यादव, सृष्टि, इशिका केशरी,आर्ची, अनन्या आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed