सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minor girl taken to Rajasthan on pretext of birthday party and sold, lovers couple arrested

Sonebhadra News: जन्मदिन की पार्टी के बहाने राजस्थान ले जाकर बेच दी गई नाबालिग, प्रेमी युगल गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Minor girl taken to Rajasthan on pretext of birthday party and sold, lovers couple arrested
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने वाराणसी, वहां से आगरा और फिर राजस्थान के व्यक्तियों से उसका सौदा करने के मामले में प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में मानव तस्करी रैकेट से जुड़े पांच और नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। चार माह पुराने इस मामले में पीड़िता की भी बरामदगी करते हुए उसे माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। गत नौ फरवरी को राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे दंपती ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को जन्मदिन मनाने के लिए वाराणसी ले जाकर गायब कर दिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस पीड़िता की तलाश में जुटी हुई थी। पिछले सप्ताह पता चला कि पीड़िता राजस्थान में है। जानकारी के आधार पर पहुंची टीम उसे वहां से ले आई। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि राॅबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में किराए का कमरा लेकर रह रही कोन थाना क्षेत्र के खरौंधी निवासी काजल उर्फ मंजू और उसका चुनार (मिर्जापुर) थाना क्षेत्र के दुमदुमा का रहने वाला प्रेमी विपिन जन्मदिन मनाने के बहाने उसे वाराणसी ले गए। वहां से उसे दबाव बनाकर आगरा ले जाया गया। यूपी-राजस्थान सीमा से सटी जगह पर उसकी सौदेबाजी की गई और उसे राजस्थान में बेच दिया गया। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। गिरोह से जुड़े पांच और नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed