फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Motorcyclist killed in collision with chassis identified via Aadhaar in sonbhadra

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: चेचिस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आधार से हुई पहचान; रेलवे गेट पर पकड़ा गया वाहन

Fri, 25 Sep 2026 02:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 25 Sep 2026 02:23 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में विंढमगंज के कोलिन्डूबा में दर्दनाक हादसा हो गया। चेचिस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं मौके से भाग रहे वाहन चालक को रेलवे गेट पर पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with chassis identified via Aadhaar in sonbhadra
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिन्डूबा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर शुक्रवार सुबह चेचिस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता से उसे रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब नौ बजे मेदनीखांड लैम्पस के सामने हुई। बताया गया कि चेचिस और मोटरसाइकिल दोनों विंढमगंज की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा मिला। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी कोलिन्डूबा निवासी बंधु राम ने बताया कि वह सड़क किनारे मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर बाइक सवार सड़क पर पड़ा मिला। आसपास के लोगों को बुलाने के बीच चेचिस चालक वाहन लेकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, फायरिंग की आवाज से मची अफरातफरी; वारदात के बाद भागा आरोपी


ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और वाहन की तलाश शुरू हुई। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर चेचिस को रोककर पकड़ लिया गया। पुलिस ने चेचिस और उसके चालक को कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम निवासी धनराडीह, मकड़ी भवनाथपुर, झारखंड के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed