{"_id":"6ab63ec50fafdc94d00a44a3","slug":"dead-body-of-forest-corporation-dlm-found-hanging-in-sonbhadra-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फंदे से लटकता मिला वन निगम के डीएलएम का शव, निजी अतिथि गृह में ठहरे थे; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फंदे से लटकता मिला वन निगम के डीएलएम का शव, निजी अतिथि गृह में ठहरे थे; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 25 Sep 2026 02:58 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:58 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में वन निगम के डीएलएम का शव फंदे से लटकता मिला। वह विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट स्थित एक निजी अतिथि गृह में बृहस्पतिवार की रात वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) सत्यपाल प्रसाद (40) का शव फंदे से लटकता मिला। वह विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर हिंडालको मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि सत्यपाल प्रसाद पुत्र जयराम प्रसाद मूल रूप से ग्राम भरहे चौरा, भटनी सलेमपुर, देवरिया के निवासी थे। उनकी मूल तैनाती मिर्जापुर डिविजन में थी, जबकि पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास था। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे और एक निजी अतिथि गृह में ठहरे थे।
विज्ञापन
देर रात चालक ने कई बार मोबाइल फोन से संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं उठने पर वह अतिथि गृह पहुंचा। काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो सत्यपाल प्रसाद पंखे के सहारे गमछे से लटके मिले। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन व पांच वर्ष के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार मिर्जापुर में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में भी शोक का माहौल है।