{"_id":"6a1f1f7d65d33bfe2d0f2b2b","slug":"nautapa-failed-to-bring-the-heat-the-weather-shifted-once-again-offering-relief-through-storms-and-rain-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147462-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नौतपा नहीं तपा, फिर बदला मौसम, आंधी-बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नौतपा नहीं तपा, फिर बदला मौसम, आंधी-बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर हल्की बारिश का नजारा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रचंड गर्मी के लिए चर्चित नौतपा में इस बार तापमान सामान्य ही रहा। शुरुआती तीन दिनों में 43-44 डिग्री के बाद से बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। इस दौरान आंधी-बारिश के चलते तापमान भी 40 डिग्री से नीचे रहा। कई दिनों 33 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मंगलवार को नौतपा के अंतिम दिन भी दोपहर बाद बदले मौसम में तेज आंधी और बारिश ने उमसभरी गर्मी से राहत पहुंचाई।
नौतपा की शुरुआत 25 मई को शुरू हुई, जिसका असर दो जून तक माना गया था। नौतपा शुरू होने पर 25 से 27 मई तक अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। लेकिन इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया और 28 मई से लेकर 2 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। इस बीच बारिश होने पर 29 मई को तो अधिकतम तापमान गिरकर 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो नौतपा के दौरान सबसे कम रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में एक बजे तक आसमान साफ रहा और तेज धूप रहीं। मगर इसके बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और देखते ही देखते मौसम खराब हो गया। दोपहर में ढाई बजे के बाद तेज हवाओं के साथ जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही कई स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान आसमान में तेज चमक भी होती रहीं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण इस बार नौतपा का प्रभाव अपेक्षाकृत कमजोर रहा।
विज्ञापन
हल्की बारिश की संभावना
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो.रवि शंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर किसानों को आवश्यक कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है। बादलों की मौजूदगी के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।
नौतपा के दौरान जिले का ऐसा रहा तापमान डिग्री सेल्सियस में:
दिन: न्यूनतम - अधिकतम
25 मई: 27.1 - 44.0
26 मई: 27.6 - 43.2
27 मई: 27.1 - 43.6
28 मई: 26.4 - 40.3
29 मई: 21.1 - 33.8
30 मई: 23.4 - 36.2
31 मई: 25.5 - 38.5
01 जून: 25.4 -39.0
02 जून: 25.6 - 39.6

Trending Videos