सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Night Chaupal held in Bahuara, the in-charge minister had a direct dialogue, assured quick resolution of problems

Sonebhadra News: बहुअरा में लगी रात्रि चौपाल, प्रभारी मंत्री ने किया सीधा संवाद, समस्याओं के जल्द समाधान का दिया भरोसा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Night Chaupal held in Bahuara, the in-charge minister had a direct dialogue, assured quick resolution of problems
बहुअरा में आयोजित चौपाल में मंचासीन जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा व अन्य। स्रोत सूचन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ''सरकार आपके द्वार'' अभियान के तहत शनिवार रात सदर ब्लॉक के बहुअरा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण गांव स्तर पर ही किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं और शिकायतें रखीं।

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्य तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर उनका निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर समयबद्ध ढंग से उसका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉलों का निरीक्षण कर ली योजनाओं की जानकारी
चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। प्रभारी मंत्री ने इन स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की संख्या तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीपीआरओ नमित शरण, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, रमेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed