सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Night Chaupal held in Bahuara, the in-charge minister had a direct dialogue, assured quick resolution of problems ...

Sonebhadra News: ग्रामीण युवाओं को डिजिटल कौशल से जोड़ने की पहल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Night Chaupal held in Bahuara, the in-charge minister had a direct dialogue, assured quick resolution of problems ...
अल्ट्राटेक सीमेंट डाला की ओर से  ग्रामीण युवा निशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रतिभागी। स्
विज्ञापन
नगर स्थित एक कारखाने की तरफ से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम सतत आजीविका के तहत तीन महीने का निशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके जरिये ग्रामीण क्षेत्र के युवक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। डाला स्थित स्किल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल साक्षर बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के निर्देशन में विभागाध्यक्ष एडमिन पीयूष शुक्ला, ईआर प्रमुख लखन त्रिवेदी तथा एचआर प्रमुख विजया लक्ष्मी शुक्ला ने किया। पीयूष ने कहा कि तकनीकी युग में डिजिटल साक्षरता प्रत्येक युवा के लिए जरूरी है। यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होगा। वहीं, लखन ने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार दोनों के लिए सक्षम बनाएगा। सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed