फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People danced until late into the night at the Sonbhadra Dandiya Night.

Sonebhadra News: सोनभद्र डांडिया नाइट में देर रात तक झूमे

Fri, 23 Oct 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
People danced until late into the night at the Sonbhadra Dandiya Night.
रॉबर्ट्सगंज एक होटल परिसर में सोनभद्र डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। संवाद
तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से बुधवार देर शाम सिविल लाइन रोड स्थित एक होटल परिसर में सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें महिला-पुरुष ने भजन और फिल्मी गीतों की धुन पर जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया स्टिक के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर रूबी प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित होती है। साथ ही सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने और उत्सव का आनंद बढ़ाने में भी ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में तनू रावत ,आरजे महिमा और एंकर वर्षा ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। महिलाएं चनिया-चोली और पुरुष कुर्ता-पायजामा पहनकर पारंपरिक अंदाज में डांडिया खेलते नजर आए। फिल्मी गाने पर पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस मौके पर तरुण महिला केशरवानी क्लब की अध्यक्ष श्वेता केसरी, शालिनी केसरी, बिना केसरी, आशीष केसरी, बालद केशरी, निखिल केसरी, विशाल जायसवाल, डॉ.अनुपमा सिंह, डॉ.लक्ष्मी, सौरभ अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed