सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Physical Altercation Over Property Dispute; Three Arrested, Including Father and Son

Sonebhadra News: बंटवारे के विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Physical Altercation Over Property Dispute; Three Arrested, Including Father and Son
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के पटवध गांव में बंटवारे के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम पटवध गांव में घेराबंदी कर कृपाशंकर विश्वकर्मा (51), रविशंकर विश्वकर्मा (29) और शशिकांत विश्वकर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव निवासी जानकी देवी ने 15 मई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि घर के बंटवारे को लेकर उनके भसुर कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनके पुत्र रविशंकर और शशिकांत सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति रजनीश विश्वकर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed