{"_id":"6a855f8938f97a816d0eb3b2","slug":"rivers-overflowed-in-sonbhadra-and-mirzapur-sweeping-away-six-people-including-child-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का कहर: सोनभद्र और मिर्जापुर में नदियां उफनाईं, बच्चे सहित छह लोग बहे; तेज बहाव से बचाव कार्य में समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का कहर: सोनभद्र और मिर्जापुर में नदियां उफनाईं, बच्चे सहित छह लोग बहे; तेज बहाव से बचाव कार्य में समस्या
Wed, 19 Aug 2026 01:18 PM IST
Pragati Chand
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद/मिर्जापुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद/मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:18 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र और मिर्जापुर में नदियां उफनाईं हैं। इसमें बच्चे सहित छह लोग बह गए। सोनभद्र में लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। तेज बहाव के चलते बचाव कार्य में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
लापता लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के बीच सोनभद्र और मिर्जापुर जिले की नदियां उफान पर हैं। सोनभद्र में बच्चे सहित चार लोग, जबकि मिर्जापुर में दो लोग नदियों के तेज बहाव में बह गए। सोनभद्र में लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में बिजुल नदी उफान पर है। ग्राम पंचायत परसोई में नदी का पानी का पुलिया के ऊपर बह रहा है। सोमवार की शाम रामप्रीत खरवार (48) और बेचई बैगा (55) पानी में बह गए। करीब 24 घंटे बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। ओबरा सीओ प्रभात राय ने बताया कि दोनों ग्रामीणों की तलाश के लिए पुलिस और पीएसी के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में उफनाई बिच्छी नदी में मंगलवार को चार बालक बहने लगे। इनमें तीन को बचा लिया गया, जबकि लल्लू (10) को बचाने के लिए नदी में उतरे राजकुमार (50) भी लापता हो गए। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था। चारों बच्चे नदी में नहाने गए थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना एसडीआरएफ और पीएसी के बाढ़ राहत दल को दे दी गई है। तेज बहाव के कारण खोजबीन में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले में भी कर्णावती और अदवा नदी उफान पर हैं। मंगलवार शाम को कर्णावती नदी पर बने पुल को पार करते समय अशफाक अहमद उर्फ बाबू (45) बह गए। ग्राम प्रधान प्रशासक विजयपुर शहीदा बानो ने बताया कि बाबू की तलाश की जा रही है। हलिया थाना क्षेत्र के अदवा नदी के पुल से गुजरते समय पैर फिसलने से सोठिया खुर्द गांव के धर्मराज (26 ) बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तलाश में जुटी है। धर्मराज मंगलवार सुबह दर्शन पूजन के लिए कोटारनाथ महादेव मंदिर जा रहे थे।