फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two villagers swept away while crossing a small bridge over the swift-flowing Bijul River; search underway.

Sonebhadra News: बिजुल नदी की तेज धारा में पुलिया पार कर रहे दो ग्रामीण बहे, तलाश जारी

Wed, 19 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two villagers swept away while crossing a small bridge over the swift-flowing Bijul River; search underway.
ओबरा (सोनभद्र)। बिजुल नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद परसोई ग्राम पंचायत में पुलिया के ऊपर से गुजर रही तेज धारा को पार करने के दौरान सोमवार की शाम रामप्रीत खरवार (48) और बेचई बैगा (55) पानी में बह गए। घटना के करीब 24 घंटे बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। पुलिस, पीएसी और स्थानीय ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। राहत एवं बचाव कार्य में बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण मुश्किलें आ रही हैं। परसोई खास गांव निवासी रामप्रीत खरवार और टोला कनुहार निवासी बेचई बैगा सोमवार को दोपहर बाद अपने-अपने पाही से घर लौट रहे थे। दोनों बिजुल नदी पर बनी पुलिया के पास पहुंचे। नदी में उफान के कारण पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था। इसके बावजूद दोनों अलग-अलग छोर से पुलिया पार करने लगे। इस दौरान दोनों तेज धारा में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। अपने स्तर से काफी देर तक खोजबीन की। जब कोई सफलता नहीं मिली तो देर शाम डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कराया। देर रात तक नदी और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को भी पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने संभावित स्थानों पर तलाश जारी रखी। ओबरा सीओ प्रभात राय ने बताया कि दोनों ग्रामीणों की तलाश के लिए पुलिस और पीएसी के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed