फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Damaged pipeline repaired in Vikas Nagar

Sonebhadra News: विकास नगर में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की हुई मरम्मत

Wed, 19 Aug 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Damaged pipeline repaired in Vikas Nagar
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर कॉलोनी में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कार्य में तेजी आई है। एचडीएफसी बैंक के सामने वाली गली में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के मरम्मत कार्य में तेजी आई है। बीते कुछ दिनों से जगह-जगह गड्ढा खोदकर नए कनेक्शन देने और पाइप के मरम्मत का कार्य चल रहा है। मोहल्ले के रहने वाले अनिश कुमार, सौरभ, राजू और मनोज का कहना है कि पाइप लाइन से रिसाव होने की वजह से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ में बह जा रहा था। इससे न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही थी, बल्कि रास्ते पर पानी जमा होने की वजह से आवागमन में दिक्कत भी हो रही थी। अब मरम्मत कार्य कराने से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को काफी राहत मिली है। गौरतलब है कि विगत 21 जुलाई के अंक में विकास नगर सहित अन्य इलाकों में पाइप लाइन से पानी रिसाव संबंधी समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद जल निगम शहरी की तरफ से पाइप लाइनों का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जल निगम शहरी के अवर अभियंता आशीष यादव ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज नगर के जिन इलाकों में अभी पाइप लाइन नहीं बिछी है, वहां पाइप लाइन बिछाई जा रही है। टेस्टिंग के दौरान जहां भी पानी रिसाव की सूचना मिल रही है, उन इलाकों में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। विकास नगर में कुछ स्थानों पर पानी रिसाव की सूचना मिल रही थी, वहां मरम्मत कराई गई है। अभी कुछ स्थानों पर मरम्मत कार्य शेष रह गया है। वहां भी जल्द मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed